फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house when demand for bike not met

Agra News: बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 01 Apr 2024 04:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house when demand for bike not met
बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

दूसरी महिला को ले गया पति, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी एक विवाहिता को बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। इस बीच पति एक अन्य महिला को लेकर चला गया। पीड़िता अब मायके में रह कर गुजर बसर कर रही है। मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव तिसौली निवासी प्रीती देवी ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 30 अप्रैल 2017 को पिता ने उसकी शादी जीवन सिंह निवासी गांव गड़िया शीलमपुर जनपद एटा के साथ की है। शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वालों से शिकायत की तो वह कहने लगे कि कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुरालीजन की प्रताड़ना बढती ही गई। उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा और 10 फरवरी 2022 को उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया गया। वह मायके आ गई, इस बीच पता चला कि पति एक महिला को अपने साथ ले गया है। आज तक पति न तो उसे लेने आया न हीं खर्च आदि दे रहा है। वह किसी तरह से अपने और बच्चों का मायके में रह कर भरण पोषण कर रही है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति जीवन, सास कुसुम, ससुर जयवीर, देवर उमेश, जेठ दीनानाथ, देवरानी अंजनी, ननद केशकांती और चचिया ससुर छविराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed