फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's suicide case Why did the police become so careless case filed after 13 days

विवाहिता की आत्महत्या का मामला: पुलिस इतनी लापरवाह क्यों बनी? 13 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

Tue, 30 Apr 2024 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 08:40 AM IST
सार

विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप था कि तीन युवकों द्वारा ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विवाहिता ने जान दी थी। 
 

विज्ञापन
Married woman's suicide case Why did the police become so careless case filed after 13 days
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आगरा में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विवाहिता के आत्महत्या मामले में 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 3 युवकों को नामजद किया गया। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य इकट्ठे कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


25 वर्षीय मृतका के पिता ने थाना शाहगंज में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि बेटी पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। कुछ दिन पहले मोहल्ले में रहने वाले गोला, कुलदीप और निहाल ने बेटी का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इसके बाद ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। अपने पास बुला रहे थे। पुलिस से शिकायत करने पर धमकी दी थी। घर के बाहर गाने बजाकर अश्लील हरकत की थी। विरोध पर घर में घुसकर परिजन को पीटा था।
विज्ञापन


16 अप्रैल को परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उधर, मामला सोमवार को अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीडि़त को थाने बुलाया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता ने थाने में पूर्व में तहरीर दी थी। मगर, उस पर हस्ताक्षर नहीं थे। उन्हें बुलाया गया। वह नहीं आए। सोमवार को वह थाने पहुंच गए। इस पर उनके हस्ताक्षर कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें गोला, कुलदीप और निहाल नामजद हैं। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठे कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed