फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 21 Feb 2022 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on a noose
आगरा। थाना एमएम गेट के नूरी दरवाजा स्थित बतासे वाली गली में बहन के साथ किराये के मकान में रह रही डी फार्मा की छात्रा एकता शर्मा (22) का शव रविवार को फंदे पर लटकता मिला। उसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिन से बहन के घर में रहने आई थी। मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

एकता शर्मा ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली थीं। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि एकता एत्मादपुर के एक कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। उसने टेढ़ी बगिया निवासी आनंद दक्ष से प्रेम विवाह किया था। आनंद भी बीईएमएस का छात्र है। उसकी बहन अंजनी भी एसएन मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा की छात्रा है। वह नूरी दरवाजा स्थित बतासे वाली गली में अनीस चौधरी के मकान में किराये पर रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एकता को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। दस दिन पहले वह उसके घर में रहने आई थी।
विज्ञापन

अंजनी शनिवार रात को हाथरस में एक शादी समारोह में गई थी। रविवार सुबह उसने बहन से बात करने के लिए कॉल किए, लेकिन रिसीव नहीं हुए। कई बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। तब मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक कमरे में गए। गेट बंद था। इस पर खिड़की से देखा। अंदर फंदे पर एकता लटकती दिखी। सूचना पर पुलिस और अंजनी आ गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अंजनी की तहरीर पर पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed