{"_id":"614799008ebc3ef2c5096616","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-accused-of-murder-agra-news-agr508238176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रुनकता (आगरा)। कस्बे निवासी मुकीम की पत्नी रूबी (30) का शव रविवार को घर में ही फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक कस्बा निवासी मुकीम की शादी मथुरा के गोविंद नगर निवासी रूबी के साथ शादी हुई थी। रुबी के तीन बच्चे हैं। रविवार को सुबह मुकीम किसी काम के लिए घर से बाहर गया था। परिवार के अन्य लोगों को देर तक उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर जांच की, तो भीतर रूबी का शव फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दहेज के लिए रूबी को परेशान करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता एहसान ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पति मुकीम को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।