{"_id":"69f623e9fc45fbc5f20184c4","slug":"married-woman-murdered-and-body-burnt-in-field-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता की हत्या कर खेत में जला दिया शव, भाग गए आरोपी ससुरालीजन; परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता की हत्या कर खेत में जला दिया शव, भाग गए आरोपी ससुरालीजन; परिजन ने किया हंगामा
Sat, 02 May 2026 10:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 02 May 2026 10:09 PM IST
सार
मृतका के परिजन ने मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए हैं।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में शनिवार को एक विवाहिता की उसके ससुरालीजन ने दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद ससुरालीजन ने बिना किसी को सूचना दिए गुपचुप तरीके से खेत पर ले जाकर उसके शव को कंडा और टायरों को डाल कर जला दिया। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन के आते ही ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। इस पर परिजन के मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में मृतका के पिता ने थाना खंदौली में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
खांडा थाना बरहन निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी पूनम (37) की शादी उस्मानपुर थाना खंदौली निवासी गंभीर सिंह के साथ 17 वर्ष पूर्व की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे। पूनम के दो बेटे ढापू (12) और देवा (16) हैं। पति गंभीर ऑटो चालक है। आरोप है कि शनिवार की सुबह 11 बजे पति गंभीर सास अंगूरी देवी, जेठ गुट्टी, जिठानी सुधा और जेठ के लड़के सामेंद्र और गजेंद्र के साथ मिलकर पूनम की हत्या कर कर दी और उसके शव को गुपचुप तरीके से खेत पर ले जाकर कंडा और टायर डालकर उसके शव को जला दिया। उनके एक रिश्तेदार नगला मोहन निवासी जयपाल ने उन्हें फोन पर सूचना दी।
सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। यह देख ससुरालीजन खेत से फरार हो गए। मृतका के परिजन ने मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके बुलाया टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए हैं। फरार ससुराली अपने साथ पूनम के दोनों बेटे ढापू और देवा को भी अपने साथ ले गए हैं। मामले में मृतका के पिता श्यामसुंदर ने ससुरालीजन के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घर पर चूल्हा और कूलर सहित सामान मिला टूटा
पूनम की हत्या करने के वाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए है। टीम हत्यारोपियों के घर पहुंची, घर का सामान बिखरा पड़ा था। चूल्हा भी टूटा हुआ था। आंगन में लगा कूलर भी क्षतिग्रस्त पड़ा था। वहीं, चूल्हे के पास दो मच्छर मारने की दवा की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी। घर को देख कर लग रहा था कि पूनम ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। टीम ने मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाया है।
दो महीने पूर्व अपने भतीजे के साथ चली गई थी पूनम
थाना प्रभारी ने बताया की मृतका पूनम 28 फरवरी को अपने भतीजे भूरा के साथ घर से चली गई थी। मामले में पूनम के पति गंभीर सिंह ने थाना खंदौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने 5 अप्रैल को पूनम को भूरा के साथ थाना मंसुखपुरा से बरामद किया था।