{"_id":"65412ef707bf959ce806e733","slug":"married-woman-in-the-room-with-her-newborn-brother-in-law-did-a-disgusting-act-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: देवर ने की घिनौनी करतूत, पति से शिकायत पर विवाहिता को नवजात संग कमरे में किया बंद; भूख से गई बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवर ने की घिनौनी करतूत, पति से शिकायत पर विवाहिता को नवजात संग कमरे में किया बंद; भूख से गई बच्चे की जान
Wed, 01 Nov 2023 07:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:15 AM IST
सार
दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू किया तो देवर हैवान बन गया। उसने भाभी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने पति से शिकायत की तो उसने भी नहीं सुनी। उल्टा पीड़िता को ही नवजात के साथ कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ खाने के लिए भी नहीं दिया। भूख की वजह से उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
women crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दहेज लोभियों ने विवाहिता के संग हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बच्चे को जन्म देने के बाद भी ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच मौके का फायदा उठाकर देवर ने उसके संग छेड़खानी की। पति को जब देवर की करतूत के बारे में बताया तो उल्टा उसे ही कमरे में बंद कर दिया गया। कमरे में भूख की वजह से नवजात की भी जान चली गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 29 जुलाई 2020 को आजमपाड़ा निवासी सद्दाम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर परेशान करने लगे। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया। फिर भी उन्होंने दहेज मांगना बंद नहीं किया।
एक दिन पति काम पर गया तो देवर ने छेड़छाड़ की। जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी सभी के साथ देवर का साथ दिया। ससुुराल में सभी ने उल्टे-सीधे आरोप लगाए। विरोध किया तो बच्चे के साथ कमरे में बंद कर दिया। भूख के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
बाद में समाज के लोगों के सामने माफी मांगकर पति ससुराल ले गया, सात महीने की गर्भवती होने के बाद फिर से पीटा और बच्चे को पेट में ही मारने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर घर से निकाल दिया। पति ने पहले से दूसरा निकाह कर रखा है। इस वजह से पति और अन्य ससुराल वाले बच्चे नहीं होने दे रहे। महिला थाने की थाना अध्यक्ष डेजी पवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।