फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Agra Dowry Harassment Alleged

Agra: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने जलती हुई चिता से विवाहिता का शव निकलवाया। 

विज्ञापन
Married Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Agra Dowry Harassment Alleged
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पथौली (शाहगंज) में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में माैत हो गई। आरोप है कि मायके वालों को सूचना दिए बगैर ससुरालवाले चुपचाप अंतिम संस्कार कर रहे थे। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने जलती चिता से शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नैनाना जाट, सदर निवासी आकाश की बहन ज्योति की शादी 31 अक्तूबर 2017 को पथौली निवासी ब्रजेश से हुई थी। उनकी छह साल की बेटी इशिका और तीन साल का बेटा कुनाल है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। 18 अक्तूबर की शाम बहन ने फोन कर मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। सात बजे पथौली गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बहन की हत्या की जानकारी दी। 
विज्ञापन


वह गांव पहुंचे, तो ससुराल में कोई नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जलती चिता से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम की मांग की। इस पर सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के भाई आकाश का आरोप है कि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed