{"_id":"613f944d8ebc3eb7343a2d1b","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr5075041148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर में विवहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर में विवहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव आदमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव को फंदे पर लटका छोड़ ससुरालीजन भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी सतेंद्र कुमार की शादी 14 मार्च 2021 को संगीता के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह संगीता का शव घर के बरामदा में लगे जंगला में फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोग घर में एकत्र हो गए, वहीं ससुरालीजन घर छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने तहसीलदार आनंद सिंह की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व संगीता ने फोन कर बताया था कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक बेगराम कश्यप ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।