फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, dead body found hanging

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 25 Jul 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, dead body found hanging
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। ग्राम दूरा की विवाहिता सोनू उर्फ सोना (35) की रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोग आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मथुरा के बरारी गांव की रहने वाली सोनू उर्फ सोना की शादी ग्राम दूरा निवासी देशराज से हुई थी। रविवार की सुबह सोना का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग घरेलू कलह में खुदकुशी करना बताते हुए शव को ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को हत्या कर विवाहिता का शव जलाए जाने की सूचना दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष फतेहपुर सीकरी बलवान सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed