फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died under suspicious circumstances in Ujagarpur

Agra News: उजागरपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances in Ujagarpur
कुसमरा।
विज्ञापन

मोहल्ला उजागरपुर में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में बैड पर पड़ा मिला। वहीं पास ही एक हथौड़ा भी पड़ा हुआ था। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


थाना भोगांव के गांव नगला मानसिंह निवासी अशोक यादव ने पुत्री पूनम (23) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी देवेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद देवेंद्र उजागरपुर में अपना मकान बनाकर रहने लगा था।रविवार की पूनम के बहनोई जब उजागरपुर स्थित घर पहुंचे तो देखा कि वहा बैड पर पूनम का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस व परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखा के कुंडा में लगे दुपट्टा के फंदा और बैड पर मिले हथौड़ा को जांच के लिए कब्जे में लिया। पूनम के चेहरे पर चोट का निशान नजर आ रहा था, वहीं नाक से खून निकल रहा था। जानकारी पर तहसीलदार विशाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच वहां पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज कुसमरा नीलकमल ने पूनम का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed