फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died after five months of marriage had an argument with her husband

Etah: शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की मौत, पति से हुई कहासुनी...फिर सुबह ऐसे हाल में मिली लाश

Thu, 26 Sep 2024 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

शादी के पांच महीने बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। रात में पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सुबह विवाहिता की लाश फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Married woman died after five months of marriage had an argument with her husband
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव नगला घनश्याम में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। 5 माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन


कस्बा व थाना अलापुर जिला बदायूं निवासी रामलखन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशा का विवाह 5 माह पूर्व गांव नगला घनश्याम निवासी कमलेंद्र के साथ किया था। दोनों के मध्य कभी किसी प्रकार के वाद-विवाद की बात भी सामने नहीं आई। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते गुस्से में आकर आशा ने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed