फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman committed suicide by hanging herself in Agra Troubled by her husband and in-laws

Agra: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को करने लगा प्रताड़ित, आजिज आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 08 Feb 2024 03:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

आगरा में दहेज में कार नहीं मिली तो पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। आजिज आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
married woman committed suicide by hanging herself in Agra Troubled by her husband and in-laws
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति व ससुरालवालों के तानों से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि पति शादी में मिले दहेज से खुश नहीं था। अतिरिक्त दहेज में कार मांग रहा था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड निवासी महेश रावत किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी पूनम (25) की शादी डेढ़ साल पहले आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। पुष्पेंद्र एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। 
विज्ञापन


भाई विजय रावत ने बताया कि बहन का पति शादी के कुछ दिनों बाद ही कार की मांग करने लगा। ताने मारता और उत्पीड़न करता था। विरोध पर मारपीट भी करते थे। मंगलवार शाम को जगदीशपुरा पुलिस ने उन्हें फोन कर पूनम के आत्महत्या करने की जानकारी दी। उन्हें हत्या कर शव लटका देने का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने दे दी जान

एक अन्य घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कौशलपुर की है। यहां युवक ने गृहक्लेश के चलते पंखे पर फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सुनील भारती (50) मयूरी ई-रिक्शा चालक था। 10 साल से गृहक्लेश के चलते वह पत्नी और बच्चों से अलग किराये के मकान में रह रहा था। बुधवार को मानसिक तनाव के फंदे से लटक कर जान दे दी। हादसे की जानकारी के बाद पत्नी बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed