फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marketing officer of Greenland company died after car overturned on Agra-Lucknow Expressway in Agra

Agra: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा पलटी कार, ग्रीनलैंड कंपनी के मार्केटिंग अफसर की मौत, चालक घायल

Sun, 01 Jan 2023 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला ब्रज गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार पलट गई। हादसे में ग्रीनलैंड कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।  

विज्ञापन
Marketing officer of Greenland company died after car overturned on Agra-Lucknow Expressway in Agra
हाईवे किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय तिवारी (47) अपने चालक योगेंद्र (35) निवासी नगला अजीता थाना जगदीशपुरा के साथ कार से लखनऊ गए थे। वहां से शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे लौट रहे थे। रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई क्षेत्र के नगला ब्रज गांव के पास ओवरस्पीड के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच यूपीडा की एंबुलेंस पहुंच गई। इससे दोनों को ही सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। योगेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई विजय तिवारी ने बताया कि पांच भाइयों में संजय सबसे बड़े थे। वह ग्रीनलैंड कंपनी में मार्केटिंग ऑफिसर थे। उनकी दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed