फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many trains are running late due to mist and fog in agra

कोहरे में यात्रीगण परेशान: स्टेशन पर करते रहे इंतजार, 17 घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेन

Fri, 12 Jan 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

रेल यात्रियों के इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें 17 घंटे की देरी से चल रही हैं। अमृत्तसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे  देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। 
 

विज्ञापन
Many trains are running late due to mist and fog in agra
ट्रेन संचालन में बाधा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धुंध-कोहरे के कारण से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे स्टेशनों पर इंतजार कर यात्री परेशान हो रहे हैं। प्रतीक्षालय में भी यात्री ठसाठस भरे हुए हैं। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 12:21 घंटे, शिवनी-फिरोजपुर कैंट पातालकोट एक्सप्रेस 8 घंटे, निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस 7:23 घंटे और डॉ. भीमराव आंबेडकर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 4:23 घंटे देरी से पहुंचीं। बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 7:50 घंटे, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 5 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 5:44 घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4:30 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


अमृत्तसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 3: 43 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 3:05 घंटे, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 6:27 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 5:48 घंटे, रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 5: 28 घंटे, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस 4:16 घंटे, कोलकाता चित्रपुर-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3:41 घंटे, राजेंद्र नगर टर्मिनस-अजमेर जियारत एक्सप्रेस 5:20 घंटे और बरौनी जंक्शन-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 5:38 घंटे देरी से आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed