फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many monuments including Heritage Garden Baby Taj suffered huge damage due to accumulation of silt In Agra

उफान पर यमुना: हेरिटेज गार्डन, महताब बाग, बेबी ताज सहित कई स्मारक जलमग्न, सिल्ट जमा होने से हुआ भारी नुकसान

Thu, 20 Jul 2023 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 09:58 AM IST
सार

आगरा में यमुना उफान पर हैं। इससे हेरिटेज गार्डन, महताब बाग, बेबी ताज सहित कई स्मारक बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए। यहां सिल्ट जमा होने से भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
many monuments including Heritage Garden Baby Taj suffered huge damage due to accumulation of silt In Agra
Flood In Agra: ताजमहल के दशहरा घाट में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना में उफान से एत्मादउद्दौला, महताब बाग सहित आधा दर्जन से अधिक स्मारकों में बाढ़ का पानी भर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। कहां-कहां कितनी क्षति हुई है, इसके विस्तृत आंकलन के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पानी उतरने का इंतजार है। एत्मादउद्दौला, महताब बाग, सराय गेटवे, सतकुइयां व खान-ए-आलम सहित कई स्मारकों में नदी से आई सिल्ट जमा हो गई है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान एत्माद्दौला में हो सकता है। बेबी ताज के नाम से मशहूर इस राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक के पिछले हिस्से में यमुना की तरफ बारादरी है। जहां फिलहाल पर्यटकों के जाने पर रोक है। बारादरी के नीचे 22 कोठरियां हैं। इनमें सिल्ट जमा हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय

विज्ञापन
विज्ञापन

many monuments including Heritage Garden Baby Taj suffered huge damage due to accumulation of silt In Agra
Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग में पानी भर गया था। एडीए का ताज व्यू प्वाइंट भी तीन दिन से डूबा है। दोनों जगह पर्यटकों के प्रवेश पर रोक है। ताजमहल स्थित खान-ए-आलम स्मारक भी बाढ़ के पानी से प्रभावित है। ताजमहल का रिवर साइड गार्डन भी पानी में डूब गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

नुकसान का प्रारंभिक सर्वे एएसआई ने कराया है। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी गई है। विस्तृत सर्वे स्मारकों में जमा पानी की निकासी के बाद होगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि स्मारकों में पानी से नुकसान का अनुमान है। पानी हटने के बाद विस्तृत आकलन होगा।
 

सीलन से इमारत पड़ सकती हैं कमजोर

जहां एक तरफ ताजमहल के लिए यमुना वरदान है। दूसरी तरफ एत्मादउद्दौला व अन्य स्मारकों के लिए पानी से सीलन का खतरा है। सीलन से दीवारों से चूना झड़ सकता है। इमारत कमजोर पड़ सकती हैं। एएसआई अधिकारियों का मानना है कि सीलन से स्मारकों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं

ताज हेरिटेज गार्डन में भी भरा पानी

आगरा किला के सामने यमुना किनारे पर एएसआई ने 20 हेक्टेयर में ताज हेरिटेज गार्डन तैयार किया था। बाढ़ का पानी भरने से गार्डन खराब हो सकता है। गार्डन के बराबर से मंटोला नाला है। जिसके बैक मारने से गंदा पानी गार्डन में जमा हो रहा है।

many monuments including Heritage Garden Baby Taj suffered huge damage due to accumulation of silt In Agra
Flood In Agra: बेबी ताज की कोठरियां जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त ने लिया हालत का जायजा

मंडलायुक्त अमित गुप्ता डीएम नवनीत सिंह चहल व अन्य अधिकारियों के साथ यमुना जलस्तर का जायजा लेने के लिए बुधवार को ताजमहल पहुंचे। मुख्य गुंबद के पीछे से उन्होंने ताजमहल के अलावा हैरिटेज गार्डन, महताब बाग में हुए जलभराव का जायजा लिया। एएसआई अधिकारियों से स्मारकों की सुरक्षा व नुकसान के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षि खटाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed