{"_id":"5d52ac9c8ebc3e6d0806afbd","slug":"maninderjeet-singh-bitta-statement-over-jammu-and-kashmir-article-370","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएस बिट्टा का अनुच्छेद 370 पर बड़ा बयान, जानिए फारुख अब्दुल्ला पर क्या बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएस बिट्टा का अनुच्छेद 370 पर बड़ा बयान, जानिए फारुख अब्दुल्ला पर क्या बोला
Wed, 14 Aug 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि कश्मीर से धारा अनुच्छेद 370 हटने से भारत को मुकम्मल आजादी मिली है। सरदार पटेल का अधूरा सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस को इस मामले में चिंता जाहिर करने के बजाय समर्थन करना चाहिए क्योंकि देश पहले है, राजनीतिक दल बाद में। उन्होंने कहा कि कश्मीर के फारुक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं ने जो पैसा लूटा है सरकार आने वाले दिनों में उनकी जांच अवश्य करेगी।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने मंगलवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्यालय में एमएस बिट्टा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने व्यापार बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान को नुकसान है, भारत को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान युद्ध लड़ने की हालत में भी नहीं है। मोदी सरकार ईंट का जवाब पत्थर से देगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के फारुक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं ने जो पैसा लूटा है सरकार आने वाले दिनों में उनकी जांच अवश्य करेगी। उनको कुछ दिनों बाद कश्मीर की जनता को जवाब देना होगा। वहां की जनता उनसे जवाब मांगेगी।