{"_id":"61c322c213fe7f731d0ea311","slug":"mandatory-to-get-permission-for-new-year-celebration-orders-by-agra-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी: बिना अनुमति नहीं होंगी क्रिसमस व नव वर्ष की पार्टियां, आगरा डीएम ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी: बिना अनुमति नहीं होंगी क्रिसमस व नव वर्ष की पार्टियां, आगरा डीएम ने जारी किए निर्देश
Wed, 22 Dec 2021 06:37 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:37 PM IST
सार
म्यूजिक, मस्ती और मनोरंजन के साथ धमाल मचेगा। कहीं पार्टियों का आयोजन होगा, तो कहीं धार्मिक कार्यक्रम। नए साल 2021 के स्वागत को हर कोई उत्सुक है। खुशी और उल्लास के साथ साल के स्वागत के लिए आतुरता नजर आ रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी में 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर की पार्टियां बिना जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के नहीं होंगी। बुधवार से होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को क्लब और रूफ टॉप कैफे में सामूहिक गतिविधि व समारोह के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। बिना अनुमति पार्टी करने वाले होटलों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह के आदेश पर बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने क्रिसमस व न्यू ईयर पार्टियों की जांच व कार्रवाई के लिए वाणिज्य कर विभाग की टीम बनाई है। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर व पूर्व मनोरंजन कर प्रभारी राम दयाल रावत ने बताया कि होटलों में इस तरह के आयोजन उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियमन संसोधन अधिनियम 2017 के तहत आते हैं। जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट की आयोजन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसे में क्रिसमस व नव वर्ष पर होने वाले आयोजनों पर संकट मंडराने लगा है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती से समारोह रद भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
बाजारों में नहीं भीड़ नियंत्रण
दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं। बिना मास्क घूम रहे हैं। हाथ धोने और सैनिटाइज की व्यवस्थाएं नहीं है। पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं की जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि शासन से निर्देश प्राप्त होने पर जुर्माना, चालान व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुरू हो चुकी हैं तैयारियां
दूसरी तरफ मसीही समाज दो साल बाद उल्लास से क्रिसमस व नव वर्ष की पार्टियां मनाने की तैयारियों में जुटा है। गिरजाघरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटल कारोबारियों को आयोजनों से उम्मीदें थीं। बंद स्थलों पर पार्टियों व सामूहिक समारोहों के आयोजन से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।
युवा सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री: सपा पर तीखे प्रहार, कहा-पहले चाचा भतीजा के जिलों को ही मिलती थी बिजली, अब पूरी यूपी को मिल रही