फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man was beaten to death with sticks due to child had to be scolded on Diwali

Firozabad: दिवाली की रात बच्चे को डांटना पड़ा महंगा, लाठी डंडों से  पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या

Tue, 25 Oct 2022 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 11:19 AM IST
सार

व्यक्ति की हत्या के बाद गांव में तनाव है, जिसे देखते ही पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।  
 

विज्ञापन
man was beaten to death with sticks due to child had to be scolded on Diwali
गांंव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में किशोर को डांटने का विरोध करने पर आरोपियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


फरिहा के गांव पथरुआ निवासी खेलन सिंह (50) सोमवार को घर के दरवाजे पर अपने नातियों को खिला रहे थे। तभी गांव के ही राजाराम का 14 वर्षीय पुत्र वहां पटाखे चला रहा था। जिसको बंटू डांट रहा था। इसका विरोध खेलन सिंह ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान बंटू के परिजन मौके पर पहुंच गए। खेलन सिंह पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में खेलन सिंह की मौत हो गई। खेलन सिंह की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फरिहा कृपाल सिंह का कहना है कि बच्चे को डांटने को लेकर विवाद हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रधान सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed