फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man set ablaze Police filed murder case against six in agra

एकतरफा प्यार में युवती के भाई को जिंदा जलाया, हत्या में छह नामजद

Fri, 12 Apr 2019 08:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Apr 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
man set ablaze Police filed murder case against six in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
गढ़ी भदौरिया (थाना जगदीशपुरा) में बुधवार रात जूता कारखाना के बाहर एक युवक को जिंदा जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मृतक की बहन को एक युवक एकतरफा प्यार करता था। 
विज्ञापन


युवती के भाई ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से कर दी। इस पर आरोपी और उसके परिजन रंजिश मानने लगे। आरोपी के परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गढ़ी भदौरिया निवासी धीरज (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह घर के पास ही अपने चाचा संजय के जूता कारखाना में काम करता था। रात में कारखाने में ही सो जाता था। परिजनों ने बताया कि धीरज की एक बहन से मोहल्ले का एक युवक एक तरफा प्यार करता था। वह उसे परेशान करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज ने सौरभ की हरकतों की शिकायत उसके परिजनों से की, लेकिन वह नहीं माना। सौरभ और उसके परिजन धीरज से रंजिश मानने लगे। बुधवार रात धीरज अपने चाचा विजय के साथ सो रहा था। 

रात तकरीबन एक बजे विजय ने धीरज के चीखने की आवाज सुनीं। विजय ने जागकर बाहर आने का प्रयास किया, लेकिन कारखाने के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। खिड़की से देखा। बाहर धीरज को सौरभ के पिता मनोज, अजय, छोटू, अनिल और पंकज पकड़े हुए थे। 

उन्होंने धीरज पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। विजय के शोर मचाने पर भाग गए। सूचना पर धीरज के परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

गुरुवार तड़के तकरीबन चार बजे धीरज की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा प्रवेश कुमार कहना है कि पहले युवक के आत्मदाह करने की सूचना मिली थी। अस्पताल में भी परिजनों ने यही बात कही थी। बाद में हत्या की तहरीर दी गई। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई है। 




आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed