{"_id":"65a01a66b281be27f207ad5d","slug":"man-mad-in-unrequited-love-murdered-a-woman-by-slitting-her-throat-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति को छोड़ थामा प्रेमी का हाथ, फिर इस प्रेम कहानी में आया तीसरा...महिला का किया वो हश्र; रूह कांप जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति को छोड़ थामा प्रेमी का हाथ, फिर इस प्रेम कहानी में आया तीसरा...महिला का किया वो हश्र; रूह कांप जाएगी
Thu, 11 Jan 2024 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:13 PM IST
सार
पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरा था। महिला का गला रेतने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने एक महिला का गला रेत दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में बुधवार शाम महिला की मौत हो गई। घटना एक जनवरी की है। पुलिस ने महिला की मौत होने के बाद आनन-फानन बुधवार शाम मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जैंत निवासी श्याम पुत्र मंगल के मकान में सुनील निवासी अलवर (राजस्थान) के साथ निशा (33) निवासी अलवर सहमति संबंध में रह रही थी। एक जनवरी को सुनील किसी काम से बाजार गया था। पीछे से राजू निवासी छटीकरा उसके घर पहुंचा। इस दौरान निशा और राजू के बीच किसी बात को लेकर गहमागहमी हुई। तैश में राजू ने चाकू से निशा का गला रेत दिया। निशा घायल हालत में चीखते हुए कमरे से बाहर निकली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। इससे पहले उसने बयान दिया कि राजू निवासी छटीकरा ने उस पर हमला किया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि राजू, निशा के पीछे पड़ा था। एकतरफा प्यार की सनक में उसने निशा की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील के साथ पांच साल से रह रही थी निशा
निशा की पहली शादी अलवर में श्यामलाल से हुई थी। उसने श्यामलाल को पांच साल पहले छोड़ दिया था और सुनील, जोकि उसकी ससुराल में ही पड़ोस में रहता था, उसके साथ सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। एक साल पहले दोनों मथुरा आए थे।

राजू की हरकतों के कारण एक माह पहले छोड़ दिया था कमरा
सुनील ने बताया कि वह और निशा छटीकरा में किराए के मकान में रहते थे। दोनों मजदूरी कर घर का खर्चा उठा रहे थे। पत्थर घिसाई का काम करने वाले राजू से उसकी मुलाकात हुई थी। राजू ने ही उसे कमरा दिलाया था। इस दौरान उसका घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान राजू ने निशा के साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। एक माह पहले उससे तंग आकर कमरा बदल लिया था।

पुलिस ने बरती लापरवाही, 9 दिन तक कोई केस दर्ज नहीं किया
सुनील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में शुरुआत से लापरवाही बरती। जब निशा पर हमला हुआ तो पुलिस उससे पहले मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे सूचना दी थी। घटना वाले दिन ही राजू के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन 9 दिन तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार को निशा की मौत के बाद शाम साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना दी तब मुकदमा दर्ज किया।

बढ़ाई गई हत्या की धारा
इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया है। निशा की मौत की जानकारी के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपी राजू की तलाश कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया है। निशा की मौत की जानकारी के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपी राजू की तलाश कर रहे हैं।