{"_id":"5fa2e8148ebc3e9bbd5f5d4b","slug":"man-injured-in-firing-gram-pradhan-son-shoot-out-mainpuri-news-agr4667331116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र को लगीं थीं छह गोलियां, निकालीं गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र को लगीं थीं छह गोलियां, निकालीं गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा हड़ाई की प्रधान के पुत्र का बुधवार को आगरा एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कंधे के पास से एक और पेट से पांच गोलियां निकालीं हैं। मंगलवार शाम को प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई की प्रधान ऊषा देवी के 27 वर्षीय पुत्र लखन दीक्षित मंगलवार शाम कस्बा से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही उनपर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से प्रधान पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार रात आगरा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने कंधा में लगी एक गोली को निकाला था। बुधवार को पेट के अंदर लगी पांच गोलियां ऑपरेशन करके निकाली गईं। लखन को अभी वेंटीलेटर पर रखा गया है। उधर मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर भोला पुत्र महेश राय और भूरा उर्फ नरेंद्र गांव हड़ाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देर रात एसपी अजय कुमार पांडेय ने भी गांव हड़ाई पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल के परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों से शराब को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।
हमले की बताई जा रहीं कई वजह
घायल प्रधान पुत्र के ऊपर हुए जानलेवा हमले के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। परिजनों व ग्रामीणों की मानें तो ग्राम समाज की जमीन को आरोपी पक्ष के लोग जोत रहे हैं। जबकि प्रधान उस जगह पर बरात घर बनवाना चाहती हैं। इसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। उधर एक राशन डीलर की ओर से मामले में अपना वीडियो वायरल किया गया।
इसमें वह कह रहा है कि प्रधान पुत्र पर हमला करने वाले दो नहीं, बल्कि अधिक लोग थे। घायल लखन के पिता का आगरा में मानसिक रोग का उपचार चल रहा है। पुलिस घर पर आई और तहरीर पर हस्ताक्षर करा ले गई। मामले को लेकर एडीजी, एसपी मैनपुरी व अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।
वहीं घायल के छोटे भाई विशाल दीक्षित ने पुलिस पर पांच लोगों की बजाय सिर्फ दो लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हमला चुनाव की रंजिश के चलते हुआ है, लेकिन तहरीर में इसका भी कोई जिक्र नहीं किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस हमला की वजह के संबंध में जांच कर रही है। आरोपियों के गिरफ्तार होते ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
-अजय कुमार पांडेय, एसपी।