{"_id":"59426bed4f1c1b5f1a8b4569","slug":"man-in-agra-receive-threat-call-from-pakistan-for-supporting-indian-team-in-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत का समर्थन करने वाले फैन को मिली पाकिस्तान से धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत का समर्थन करने वाले फैन को मिली पाकिस्तान से धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
आजाद दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत का समर्थन करने वाले आगरा के एक फैन के पास धमकी भरा कॉल आया है। इंटरनेट कॉल करने वाले युवक ने खुद को पाकिस्तानी बताते हुए भारतीय फैन को भारत की टीम का समर्थन करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस पर आगरा में रहने वाले इस युवक ने मामले की तहरीर थाने में दी। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई हैं।
बता दें कि आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में प्रताप नगर चौराहे पर आज़ाद दिवाकर कपड़े पर इस्तरी का काम करते है। उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी से 10 दिन पहले अपनी दुकान के सामने बैनर लगाया। इसमें आजाद ने भारत के ट्रॉफी जीतने पर पांच दिन लोगों के कपड़ों को फ्री में प्रेस करने का एलान कर रखा है।
क्रिकेट और देश के प्रति इस फैल की दीवानगी को देखकर बैनर के साथ उनकी फ़ोटो कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बाद आजाद के पास देश भर से बधाई के लिए फोन आने लगे। देखते ही देखते आजाद सोशल मीडिया पर छा गए।
विज्ञापन
तभी अचानक गुरुवार को जगदीशपुरा थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात उनके पास एक इंटरनेट काल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी बताते हुए आज़ाद को भारतीय टीम का समर्थन करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद दहशत के चलते वे शिकायत करने आए हैं।
आजाद की ओर से मामले में मिली तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोन पर धमकी देने वाले की जानकारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।