{"_id":"6a0fe08257ee7962a70e0d54","slug":"man-held-hostage-and-brutally-beaten-for-4-hours-over-1-lakh-loan-dispute-in-agra-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में बांधकर डाला, बेल्ट और केबल से पीटा, रिश्तेदार से उधार के एक लाख रुपये मांगने पर मिली ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में बांधकर डाला, बेल्ट और केबल से पीटा, रिश्तेदार से उधार के एक लाख रुपये मांगने पर मिली ये सजा
Fri, 22 May 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 10:20 AM IST
सार
आगरा के झाऊलालपुरा गांव में एक लाख रुपये के पुराने उधार को लेकर कालीचरन को कमरे में बंधक बनाकर करीब 4 घंटे तक बेल्ट और केबल से बेरहमी से पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे एक परिजन ने उसे छुड़ाया, जिसके बाद घायल को थाने लाकर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिटाई के बाद शरीर पर पड़े निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में बाह के झाऊलालपुरा गांव में बुधवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कमरे में बंधक बनाकर जरार के कालीचरन को बेल्ट और केबल से पीटे जाने का मामला सामने आया है। वह अपने रिश्तेदार को उधार दिए एक लाख रुपए मांगने गया था। शरीर पर चोटों के निशान देखकर पसीजे एक परिजन ने उसे छुड़वाया।
जरार के कालीचरन ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई पंकज की पत्नी के चचेरे भाई की पत्नी झाऊलालपुरा की श्यामवती एवं बेनीराम 4 साल पहले अपना घर बनवाने के लिए एक लाख रुपए उधार ले गए थे। उन्होंने रुपए स्वर्णकार से दिलाए थे। तब से ब्याज तक नहीं दिया है। बुधवार शाम 5 बजे रुपए लेने के लिए झाऊलालपुरा गांव गया था। घर पर पहुंचते ही बेनीराम के बारे में पूछा तो इशारा कर कमरे में बुला लिया। दरवाजा बंद कर लिया।
3 लोगों ने बेल्ट और केबल से बेरहमी से पीटा। रात 9 बजे उसके चीखने की आवाज पर रिश्तेदार का एक परिजन वहां पहुंचा। शरीर पर चोट के निशान देख पसीजे परिजन ने उसे छुड़ाया। अपने घरवालों के साथ थाने पहुंचे घायल कालीचरन का बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने तहरीर पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।