फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man have no car but FASTag amount deducted from his bank account in agra

आगरा: घर में नहीं कार, फिर भी फास्टैग से टोल अदा करने की कट गई रकम, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 06 May 2022 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 03:50 PM IST
सार

आगरा में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के खाते से फास्टैग से टोल अदा करने की रकम काट ली गई, जबकि व्यक्ति के पास कार नहीं है। न ही उसने कभी टोल अदा किया। 

विज्ञापन
man have no car but FASTag amount deducted from his bank account in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करने के बाद व्यक्ति के खाते से रुपये कटने लगे। यह रकम फास्टैग से टोल टैक्स अदा करने में कटी थी। पीड़ित का कहना है कि उसके पास न तो कार है और न ही फास्टैग लिया है। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


सिकंदरा की कृष्णा कालोनी निवासी जितेंद्र चौधरी ने मुकदमा लिखाया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर धनी एप डाउनलोड किया था। इससे 239 रुपये का मोबाइल रिचार्ज किया था। इसके बाद कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। इसके बावजूद खाते से 500-500 का ट्रांजेक्शन फास्टैग में हो गया। उनके पास कोई कार नहीं है। फास्टैग भी नहीं है। इसके बावजूद रकम काट ली गई। एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर पहले भी हुई ठगी

दिसंबर 2020 में थाना सदर क्षेत्र के एक शिक्षक के खाते से 12 हजार रुपये निकाले गए थे। उनसे बैंक का बंद खाता चालू करने के बहाने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया गया था। ओटीपी भी देख लिया गया था। सिकंदरा क्षेत्र की युवती के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराने के बाद खाते से रकम निकाली गई थी। इसके अलावा भी कई मामले जिला साइबर सेल और रेंज साइबर थाना में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


1930 पर करें शिकायत
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, साइबर क्राइम के मामले में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसमें बैंक खाते की जानकारी और ट्रांजेक्शन आईडी बतानी होगी। तत्काल कार्रवाई होगी। मोबाइल पर किसी के कहने पर कोई एप डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed