फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man gave feast after death of goat in mainpuri

बकरी का स्वर्गवास और तेरहवीं की दावत, कॉमेडी नहीं ये है सच्ची खबर

Tue, 25 Jul 2017 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी) Updated Tue, 25 Jul 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
man gave feast after death of goat in mainpuri
बकरी मरने के बाद तेरहवीं का भोज - फोटो : अमर उजाला
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग इंसान की परवाह नहीं करते। वहीं दूसरी ओर मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव तोलकपुर में पशुपालक ने पशु प्रेम की मिसाल पेश की है। एक बकरी मरने के बाद पशु मालिक ने उसकी तेरहवीं का भोज किया। सोमवार को आयोजित भंडारा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। 
विज्ञापन


पशु स्वामी की मानें तो उसने बकरी को बच्चे की तरह पाला था। उसकी आत्मा की शांति के लिए यह कार्यक्रम किया। 14 जुलाई को उनकी बकरी मर गई थी। भंडारे में आए ग्रामीण भी बता रहे थे कि महावीर ने बकरी को बचपन से बेहद लाड़ प्यार से पाला था। 
विज्ञापन


वह उसकी अपने बच्चे की तरह की देखभाल किया करते थे। मरने के बाद वह बेहद परेशान है। वहीं पशु प्रेम के चलते सोमवार को महावीर ने घर पर बकरी की आत्मा की शांति के लिए भंडारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकायदा कार्ड छपवाकर गांव में बांटे गए, जिसमें लोगों से भंडारे में शामिल होकर बकरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की बात कही गई। शाम को भंडारा आयोजन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed