{"_id":"598496794f1c1b234e8b4c74","slug":"man-ended-his-life-in-mathura-after-unemployment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में कटा मिला युवक का शव, नौकरी न मिलने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में कटा मिला युवक का शव, नौकरी न मिलने से था परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
suicide by train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी से दुखी मथुरा के एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक का शव गुरुवार को दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर वाटर पार्क के पास पड़ा मिला था। शव के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हो पाई थी। परिवार वालों ने बताया कि उसने डी फार्मा का डिप्लोमा कर रखा था और नौकरी की तलाश में था।
बताया गया है कि गुरुवार को थाना हाईवे पुलिस को खबर मिली कि दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर वाटर पार्क के समीप एक युवक का दो हिस्से में कटा शव पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त हो सकी।
शुक्रवार की सुबह को परिवार वाले भी पहुंच गए। युवक की पहचान गोविंदनगर थाना क्षेत्र में अवागड़ फार्म निवासी रामकिशन के बेटे देवेंद्र (26) उर्फ सोनू के रूप में हुई। 2016 में डी फार्मा का डिप्लोमा करने के बाद नौकरी की तलाश में था। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि नौकरी न मिल पाने के कारण वह परेशान था। वह अविवाहित था।

अभी आने को कहकर निकला था घर से
बताया गया है कि देवेंद्र सुबह को करीब दस बजे घर से निकला था। देवेंद्र के ताऊ दौलतराम ने बताया कि वह यह कहकर गया था कि मेरे कागजात एक दोस्त के यहां रखे हैं उन्हें लेने जा रहा हूं। लेकिन वह वापस नहीं आया। उधर, मृतक ताऊ दौलतराम ने बताया कि उनका भतीजा नौकरी की तलाश में था।