{"_id":"5bf65365bdec2269651f3c8a","slug":"man-dies-in-truck-car-collision-near-rto-office-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कार सवार सहित दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कार सवार सहित दो लोगों की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में ग्रामीण सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के अंजाम देने वाले अज्ञात वाहनों का पता लगा रही है।
जीटी रोड स्थित मानपुर कांशीराम आवास कालोनी के पास अज्ञात वाहन ने ओमनी कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार युवक सुनीत सिंघल (32) पुत्र मानेश्वर दयाल निवासी डिवाई बुलंदशहर और उसका रिश्तेदार पूरन सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी भोगांव मैनपुरी घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी परसादीलाल (65) पुत्र लालाराम साइकिल पर सवार होकर मरथरा समीप से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया।
इससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे परिजनों नेघ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वही घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पुलिस जांच कर पता लगा रही है।