{"_id":"6365e942c19e026315099e65","slug":"man-died-after-overspeed-car-entered-petha-shop-on-the-side-of-the-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे किनारे पेठा की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, काउंटर पर बैठे कर्मचारी की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे किनारे पेठा की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, काउंटर पर बैठे कर्मचारी की मौत, चालक घायल
Sat, 05 Nov 2022 10:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:10 AM IST
सार
गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर घुमाव है। हाईवे किनारे ही पेठा की दुकान है। बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन
दुकान के कर्मचारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एनएच-19 के गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास शनिवार तड़के बेकाबू कार हाईवे से फुटपाथ पर चढ़कर पेठे की दुकान में जा घुसी। जबर्दस्त हादसे में दुकान का काउंटर उड़ गया। एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हनुमान नगर, रामबाग निवासी दीपक कठेरिया की गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास पेठे की दुकान है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही दुकान खोली थी। रात तकरीबन नौ बजे तक वो दुकान बैठते हैं। इसके बाद रात में रुकने के लिए कटरा वजीर खां निवासी कर्मचारी कोमल अग्रवाल (48) को रखा था।
विज्ञापन
शनिवार तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे वो दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। तभी आईएसबीटी की ओर से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे से फुटपाथ पर चढ़ गई। इसके बाद कोमल को चपेट लेने के बाद दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कोमल कार और काउंटर के बीच फंस गए। उनके दोनों पैर अलग हो गई, जबकि दुकान में रखा काउंटर और अन्य सामान तहसनहस हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने कार में फंसे घायलों को निकाला। सूचना पर थाना सिकंदरा की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसे किसी तरह बाहर निकाला। हादसे से हाईवे पर तकरीबन 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि कार सैनिक नगर, सदर निवासी दिलीप सिंह की है। वह फिरोजाबाद शादी समारोह में शामिल होकर परिवार के सदस्यों के साथ वापस आ रहे थे। कार में दो बच्चों सहित छह लोग थे। वह सब भी घायल हुए हैं। मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।