फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man committed suicide after murder on relative in agra

बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर साढ़ू की हत्या, खुद भी कुएं में कूदकर दी जान

Sat, 15 Dec 2018 08:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide after murder on relative in agra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने साढ़ू को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इसके बाद उसने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के धनियापुरा गांव निवासी शिव दयाल (40) पुत्र बनवारीलाल ने साली सुनीता की शादी बाह के समौखीपुरा गांव के गंगासरन (35) पुत्र पातीराम के साथ कराई थी। आरोप है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर सुनीता एक माह पहले मायके जैतपुर के नौनेरा गांव चली गई। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह गंगासरन उसे विदा कराने गया था। पर, वो नहीं आई। गंगासरन का शक था कि उसका साढ़ू शिव दयाल उसे ससुराल आने से रोकता है। इसी शक को लेकर शिवदयाल और उसके परिजनों को ठिकाने लगाने की उसने धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में किया साढू पर हमला

शनिवार को शिवदयाल साइकिल से गेहूं पिसाकर लौट रहा था। चंबल नहर के पास गंगासरन अपने खेत पर तारों की बाड़ लगा रहा था। जैसे ही शिवदयाल वहां पहुंचा। गंगासरन ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराया। इसके बाद गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। 

हत्या करके भागे गंगासरन ने कुछ दूरी पर स्थित कुएं के समीप खून से सनी कुल्हाड़ी और अपनी शर्ट फेंकी। इसके बाद कुएं में कूद गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शिवदयाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कुएं के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी और शर्ट बरामद हुई। जब पुलिस ने कुएं में देखा शव होने का शक हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर गंगासरन का शव निकलवाया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हत्या की खबर पर सीओ बाह सत्यम भी मौके पर पहुंचे। इंसपेक्टर बाह अजय किशोर ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed