फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Arrested for Misdeed and Blackmail After Befriending Woman on Instagram

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती से घर मिलने आया फरेबी; छोटी से गलती ने बर्बाद कर दी जिंदगी

Tue, 21 Jul 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 11:17 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी को हरदोई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Man Arrested for Misdeed and Blackmail After Befriending Woman on Instagram
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना नाई की मंडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपये ऐंठने के आरोपी को हरदोई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गुरुग्राम निवासी पीड़िता ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी सोशल मीडिया पर कासिम से जान-पहचान हुई थी। 20 सितंबर, 2025 को वह मिलने के बहाने उसके घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध किया तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके शोषण करने लगा। धमकाकर 40 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भगंदर-पाइल्स निशुल्क इलाज, 20 मिनट में होगा ऑपरेशन; 24 घंटे में मरीज करने लगेगा कामकाज


प्राथमिकी दर्ज कर मामला गुरुग्राम पुलिस को भेजा गया। वहां से दोबारा मामला सदर स्थानांतरित किया गया। जांच में आरोपी के नाई की मंडी क्षेत्र में बुलाकर गलत काम करने की जानकारी हुई। इसके बाद नाई की मंडी थाना पुलिस ने जांच की। रविवार को आरोपी कासिम को उसके निवास हरदोई के मल्लावा के सराय सुल्तान से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें -   UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed