{"_id":"5beab4b4bdec221a020c5cb4","slug":"man-arrested-for-his-wife-murder-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूनम अग्रवाल हत्याकांडः पति ही निकला हत्यारा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम अग्रवाल हत्याकांडः पति ही निकला हत्यारा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
पूनम अग्रवाल और आरोपी पति संजय अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जैन नगर खेड़ा में धनतेरस के दिन हुए पूनम अग्रवाल हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पति संजय ही पूनम का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना उत्तर के मोहल्ला जैन नगर खेड़ा निवासी पूनम अग्रवाल (45) पत्नी संजय अग्रवाल की पांच नवंबर को हत्या कर दी गई थी। पूनम की हत्या के आरोप में उसके पति संजय को जैन नगर खेड़ा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। वारदात वाले दिन पूनम ने चाय बनाने से इंकार कर दिया था। इस पर गुस्साए पति संजय अग्रवाल ने सिलबट्टा से पूनम के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

वारदात को लूट का रूप देने का प्रयास
संजय अग्रवाल ने यह स्वीकारा है कि पत्नी द्वारा चाय बनाने से इंकार करने तथा आए दिन विवाद के कारण गुस्से में आकर उसने पूनम के सिर में उस समय सिलबट्टा मारा, जब वो किचिन में सिंक के पास खड़ी थी।
हत्या के बाद पूनम अग्रवाल की अंगूठी, कुंडल को उतारकर अलमारी में रखे पर्स की चैन खोलकर बिस्तर पर डालकर घटना को लूट का रूप देने का प्रयास किया था। थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा बरामद कर लिया है।

बहन को लेकर अक्सर होता था विवाद
एसपी सिटी ने बताया कि संजय अग्रवाल शादी से पूर्व से ही बड़ी बहन रेखा अग्रवाल संजय के साथ ही रहती थी। रेखा का अपने पति से तलाक हो गया था। रेखा को लेकर भी पूनम का संजय से विवाद होता था। विवाद के कारण रेखा ने संजय के पास आना बंद कर दिया था।
शहर की पॉश कालोनी विभवनगर में संजय का पैतृक प्लाट था। पूनम को आशंका थी कि संजय प्लाट अपनी बड़ी बहन के नाम कर सकता है। वो प्लाट को अपने नाम कराने के लिए संजय पर दवाब बनाती थी। वहीं जैन नगर में मकान का निर्माण रूका पड़ा है। इसे लेकर भी पूनम से विवाद होता था।
वारदात से एक दिन पहले स्टेशन रोड पर संजय का मोबाइल फोन लूटा गया था। तब पूनम का पति से झगड़ा हुआ, क्योंकि संजय ने मोबाइल लूट की सूचना तक पुलिस को नहीं दी थी। चार नवंबर की रात दोनों के बीच इतना झगड़ा हुआ कि संजय बिना खाना खाए ही सो गया।