फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for girl photos posted on Facebook by making fake ID in Agra

Agra : युवती से किया दुष्कर्म, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाले फोटो, बिहार से पकड़ा गया आरोपी

Tue, 26 Jul 2022 07:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 07:09 PM IST
सार

आरोपी युवक ने युवती को झांसे लेकर दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। जब युवती की शादी हो गई तो आरोपी उसे बदनाम करने लगा। 

विज्ञापन
man arrested for girl photos posted on Facebook by making fake ID in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो युवतियों और एक महिला से दुष्कर्म के तीन मामलों में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है। एक युवती को शादी के बाद युवक परेशान कर रहा था। उसके फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर स्टेटस पर लगाकर बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को बिहार से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती के भाई की ससुराल बिहार के गोपालगंज स्थित एक गांव में है। युवती भाई की ससुराल जाती थी। तब उसकी जान-पहचान गांव के रहने वाले सूरज नामक युवक से हो गई। दो साल पहले सूरज युवती से मिलने आगरा आया। उसके घर में भी रहा। आरोप है कि सूरज ने युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल से फोटो भी खींच लिए। 

विज्ञापन

युवती के रिश्तेदारों को भेजे फोटो 

वर्ष 2020 में युवती की शादी हो गई। इस पर आरोपी उसे परेशान करने लगा। फेसबुक पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। स्टेटस पर युवती के फोटो लगाकर बदनाम करने लगा। उसके परिचितों और रिश्तेदारों को भी फोटो भेजने लगा। इसके बारे में पता चलने पर युवती दहशत में आ गई। पीड़िता ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की। सात जून को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में चला गया था। चार दिन पहले बिहार में अपने गांव आया था, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लेकर आई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

शादी का झांसा, होटल में किया दुष्कर्म

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 13 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि पटना, बिहार का रहने वाला अभिषेक उसके घर आता था। उसने शादी का वादा किया। एक दिन होटल में ले गया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद दुष्कर्म किया। इस बारे में पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को बताया। मगर, उन्होंने बेटे का साथ दिया। उसे घर से भगा दिया। अभिषेक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। आरोपी को आईएसबीटी के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एक साल से थे महिला के संबंध

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि एक साल पहले राधिकापुरम, बोदला निवासी बहाबुद्दीन से जान पहचान हुई थी। वह उसे अपने साथ घर में रखने लगा। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बाद में उसे घर से निकाल दिया। 18 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed