फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mammography machine broke down in SN Medical College in Agra due to which lumps are not being examined

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में मैमोग्राफी मशीन खराब, रुक गई गांठों की जांच; परेशान हो रहे मरीज

Thu, 27 Jul 2023 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में मैमोग्राफी मशीन खराब हो गई। इससे यहां गांठों की जांच रुक गई है। मरीज परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
mammography machine broke down in SN Medical College in Agra due to which lumps are not being examined
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में मैमोग्राफी मशीन खराब हो गई है। इससे स्तन कैंसर व गांठों की जांच नहीं हो पा रही है। बिना जांच कराए 20 से अधिक मरीजों को रोजाना लौटना पड़ रहा है। वहीं गंभीर मरीजों को निजी सेंटर में जांच करानी पड़ रही है।

विज्ञापन


एसएन के रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर में मैमोग्राफी मशीन तीन दिन से खराब है। यहां स्तन कैंसर, गांठ समेत इसी तरह के अन्य रोग की जांच की जाती है। यहां आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ समेत आसपास अन्य जिलों से मरीज आते हैं। मशीन खराब होने के कारण बिना जांच के ही मरीजों को लौटना पड़ रहा है। हालत गंभीर वाले मरीज निजी सेंटर में जांच कराने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: एक बार फिर बाढ़ की दहशत में लोग...रातों की नींद उड़ी; हाई अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन गारंटी समय में है, संबंधित कंपनी के इंजीनियरों को ठीक कराने के लिए कह दिया है। दो-तीन दिन में मशीन ठीक हो जाएगी। मशीन के दानदाता डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन को ठीक कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों से बात हो गई है।

यह भी पढ़ेंः- आगरा इनर रिंग रोड मामला: सीएम बोले- किसानों को अधिग्रहित जमीन वापस करें...या फिर वर्तमान दर पर करें भुगतान


एसएन में मैमोग्राफी कराने पर करीब 240 रुपये का खर्च आता है। वहीं निजी सेंटर पर मैमोग्राफी कराने पर करीब 1500 रुपये लगते हैं। दोनों जगह में अंतर ज्यादा होने की वजह से एसएन में ज्यादा लोग आते हैं।

ये बोले मरीज :

मथुरा से आईं रश्मि ने बताया कि मैमोग्राफी करानी थी, जांच कराने के लिए सेंटर गई तो वहां स्टाफ ने बताया कि अभी मशीन खराब है, कुछ दिन बाद जांच कराने आना। 

यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार

आगरा के ही टेढ़ी बगिया निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि पत्नी की मैमोग्राफी होनी थी, एसएन में मशीन खराब थी। बताया कि ठीक होने में पांच-आठ दिन लगेंगे, ऐसे में निजी सेंटर पर जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed