फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malgodam Road is a very busy road

मालगोदाम रोड है काफी व्यस्त मार्ग

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Malgodam Road is a very busy road
कासगंज में मालगोदाम चौराहे पर बातचीत करते होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस कर्मी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के जिस मालगोदाम रोड पर मंगलवार को बस का हादसा हुआ वह काफी व्यस्त मार्ग है। हर समय इस मार्ग में वाहनों का आवागमन और भीड़ रहती है। हादसा होते ही चीखपुकार के साथ भगदड़ मच गई थी। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। अफरा-तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर ही रेलवे कॉलोनी एवं साहब वाला पेच को जाने वाले लोग भी गुजरते हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर बसे ग्राम नगला सैय्यद, अहरोली आदि के ग्रामीणों का भी आवागमन रहता है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय भी मार्ग पर काफी चहल पहल थी। दुकानों पर काफी लोग मौजूद थे। राहगीरों के अलावा आलोक की जिस डीजे की दुकान में बस घुसी वहां पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। इस मार्ग के समीप ही स्थित बस स्टेंड, प्रभुपार्क एवं नदरई की ओर जाने वाले मार्ग भी काफी व्यस्त रहते हैं। बस स्टेंड मार्ग से अनियंत्रित होती हुई मालगोदाम चौराहा पार कर मालगोदाम रोड की ओर मुड़ गई। मृतकों के अलावा काफी संख्या में अन्य लोग बस की चपेट में आने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed