फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maker sankranti, holi dip in ganga river

हर हर गंगे ... मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Fri, 14 Jan 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
maker sankranti, holi dip in ganga river
कासगंज के सोरोंजी में मकर संक्रांति पर हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरोंजी। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने कछला घाट, कादरगंज घाट, लहरा घाट और सोरोंजी हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान किया। गंगा घाटों पर बने मंदिरों पर पूजा-अर्चना की। वहीं, निर्धनों, साधु-संतों को गजक और खिचड़ी का दान किया। कड़ाके की ठंड के चलते गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। कछला, लहरा, सोरोंजी हरि की पौड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारे लगाए। गंगा स्नान करने के बाद घाटों पर बने मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए। पूजा-अर्चना और आरती कर परिवार की खुशहाली के लिए श्रद्धालुओं ने मनौतियां मांगी। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा दी, गजक खिचड़ी और गर्म वस्त्रों का दान किया गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी पहुंचकर दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन

सुशील गौड़ ने बताया कि मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इस दिन गंगा स्नान व सूर्योपासना पश्चात गुड़, चावल और तिल का दान श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता के अनुसार इस त्योहार के दिन दान देने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर मंदिरों पर की पूजा-अर्चना
गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग पर आने वाले मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वराह मंदिर, रघुनाथ जी, बालाजी, द्वारिकाधीश, मानस मंदिर, गंगा माता मंदिर, पंचमहाशक्ति, सिद्ध हनुमान, मनकामेश्वर, सिद्ध विनायक आदि मंदिरों में दर्शन किए तथा खिचड़ी व तिल से बने सामग्री का प्रभु को चरणों में चढ़ाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कन्याओं को खिचड़ी भोज कराकर पुण्य अर्जित किया। कई जगह श्रद्धालुओं ने चाय का वितरण किया, संत महात्माओं को कंबल दान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed