फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Crackdown on Illegal Cuts at Yamuna Expressway After CM’s Strict Orders

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे के कटों पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानें ध्वस्त; 100 से अधिक चालान काटे

Tue, 23 Dec 2025 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 07:50 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के अवैध कटों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यहां बनाई गईं अवैध दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक चालान भी किए।

विज्ञापन
Major Crackdown on Illegal Cuts at Yamuna Expressway After CM’s Strict Orders
बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मुख्यमंत्री की सख्त हिदायतों के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के अवैध कटों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कुबेरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बने दिल्ली-नोएडा कट पर एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर चलाया गया। सड़क किनारे बनी 12 से अधिक दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।
विज्ञापन


आगरा से नोएडा व दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेसवे के कट से दुकानें हटते ही पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जेपी ग्रुप के अधिकारियों ने मौके पर ही गिट्टी डालकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। लखनऊ की ओर से आने वाले कट पर भी अवैध दुकानें हटाई गईं।
विज्ञापन


अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोग जरूरी सामान समेटने लगे। प्रशासन ने कहा कि अब अवैध कब्जों पर कोई रियायत नहीं मिलेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के कटों पर अवैध रूप से चल रहे 100 से अधिक वाहनों को सीज कर उनका चालान किया गया। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी देवेश कुमार, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर भावेश पटेल, पुलिस और जेपी ग्रुप के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटों पर वाहन चालकों की अराजकता
यमुना एक्सप्रेसवे के अवैध कटों पर नियम विरुद्ध वाहनों का संचालन लंबे समय से जारी था। कई बार कार्रवाई के बावजूद वाहन संचालक बेखौफ बने रहे। हालात इतने बिगड़ गए कि छोटी-छोटी बातों पर सवारियों से मारपीट और गालीगलौज करना उनके आम हो गई थी। जिससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed