{"_id":"5ecfee278ebc3e90701b8f74","slug":"majdoor-tundla-news-agr443794494","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्रात्रि टूंडला पहुंची दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, उतरे 165 प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्रात्रि टूंडला पहुंची दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, उतरे 165 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। आगरा व अलीगढ़ मंडल के प्रवासी श्रमिकों को लेकर बुधवार मध्यरात्रि दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान तहसील और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन से टूंडला में कुल 165 प्रवासी यात्रियों को उतारा गया, जबकि पूर्व सूचना के मुताबिक 390 यात्री कोटा से आने थे।
कोराना वैश्विक महामारी के बीच अभी भी लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए हैं और अपने-अपने घर आने के लिए परेशान हैं। कोई पैदल व साइकिल आदि से न चले इसके लिए सरकारें विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन व बसें चला रही हैं। बुधवार मध्यरात्रि टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहली 04256 दिल्ली-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट 12.30 बजे करीब प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। जो यहां करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। इस ट्रेन से कुल 47 प्रवासी मजदूरों को उतारा गया। सभी को पहले से बने हुए गोलों के अंदर सोशल डिस्टेंस के तहत खड़ा किया गया।
इसके बाद कोटा से चलकर गोरखपुर जा रही 09048 श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से टूंडला रेलवे स्टेश्ज्ञन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। इसमें 390 के सापेक्ष मात्र 118 प्रवासी मजदूर आए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को चाय-पानी और भोजन दिया गया। इसके बाद सोशल डिस्टेंस के साथ सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर खड़ी बसों के माध्यम से उनके गृह जनपदों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम एकता सिंह, तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह, डीटीएम समर्थ गुप्ता, एटीएम जे संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत यादव, जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार, थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन जिलों के आए प्रवासी मजदूर
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 04256 दिल्ली-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कुल 47 यात्रियों में आगरा के 15, मैनपुरी के छह, एटा के 12 तथा फिरोजाबाद के 14 प्रवासी मजदूर थे। वहीं दूसरी श्रमिक स्पेशल के 118 यात्रियों में आगरा के 18, फिरोजाबाद के 23, मैनपुरी के 27, एटा के 18, कासगंज के चार, अलीगढ़ के 19, हाथरस के छह व मथुरा तीन प्रवासी मजदूर थे।