{"_id":"5ebd79468ebc3e9065581592","slug":"majdoor-kasganj-news-agr4418647189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 350 लोगों को मिली राहत, भेजे गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 350 लोगों को मिली राहत, भेजे गए घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में विभिन्न जनपदों के फंसे लोगों को बृहस्पतिवार को बड़ी राहत मिली। 350 लोगों को उनके गृह जनपद रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा गया। 10 बसें विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गईं। इससे अन्य मजदूरों ने भी राहत की सांस ली।
जिले में विभिन्न जिलों के लोग अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते थे। कोई मार्केटिंग कंपनी में काम करता था तो कोई उद्योग व लघु उद्योग में। यह लोग हर रोज अपने घर जाने के लिए प्रतिक्षा कर रहे थे। वेबसाइट पर भी सभी लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। प्रशासन ने इन लोगों को घरों तक भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की। दस बसों से इन लोगों को आगरा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, कुशीनगर, मथुरा, गाजीपुर सहित अन्य जिलों में भेजा गया। सभी यात्रियों को मेडिकल जांच के बाद खाना आदि दिया गया।
- मैं शहर में जैविक खाद के गोदाम पर मजदूरी का काम करता था। मेरे अलावा 11 और सदस्य लॉकडाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे थे। अब घर जाने की बारी आई है तो मन खुश है। - रियाज अंसारी, कुशीनगर
विज्ञापन
- मैं अपने चाचा और बहन के साथ यहां मजदूरी का काम करती थी,लॉकडाउन में घर नहीं जा रही हूं। काम भी बंद है। खाने पीने की परेशानी थी। अब घर जा रहे हैं तो अच्छा लग रहा है। - नीलू, असावर, गाजीपुर।
- जिले से 350 लोगों को अन्य जिलों के लिए रवाना किया गया है। यह लोग लॉकडाउन के कारण यहां फंसे थे। अब सभी अपने घर पहुंच जाएंगे। मेडिकल जांच कराई गई है। खाना पानी दिया गया है। - ललित कुमार एसडीएम।