फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maipuri college,maipuri college notice,Udios,DIOS najar singh,DIOS najar singh mainpuri,DIOS mainpuri,colleges in mainpuri

कार्रवाईः किशनी के 44 कॉलेजों के प्रबंधकों को जारी हुआ नोटिस

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
maipuri college,maipuri college notice,Udios,DIOS najar singh,DIOS najar singh mainpuri,DIOS  mainpuri,colleges in mainpuri
मैनपुरी। जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्रों को ऑनलाइन नहीं भरने पर मंगलवार को किशनी विकास खंड के 44 कॉलेज प्रबंधकों को प्रभारी डीआईओएस ने नोटिस जारी किा। प्रभारी डीआईओएस ने दो दिन में प्रपत्र भरकर सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश बाद जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र (यू-डायस) भरने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों से प्रतिदिन विकासखंड अनुसार रिपोर्ट मांगी जा रही है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह ने मंगलवार को किशनी विकास खंड की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पाया कि विकास खंड के 44 कॉलेजों ने अब तक यू डायस प्रपत्र नहीं भरे हैं। इस पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेजों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दो दिन में प्रपत्र ऑनलाइन फीड कर जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने की चेतावनी दी। साथ ही कहा अन्यथा की स्थिति में कॉलेज के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लगातार चेतावनी के बाद भी कॉलेज संचालक यू-डायस प्रपत्र भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। किशनी विकास खंड में 44 कॉलेजों ने प्रपत्र नहीं भरे हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। प्रपत्र नहीं भरने वाले कॉलेज संचालक दो दिन में प्रपत्र भरकर जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
नाजर सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed