फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri three people injured in firing

मैनपुरी में तड़तड़ाई गोलियां, दहशत की वजह से घरों में घुसे लोग, 3 जख्मी

Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औंछा (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औंछा (मैनपुरी) Updated Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri three people injured in firing
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में औंछा क्षेत्र के गांव कुम्हरौआ में सोमवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट, पथराव के साथ ही दोनों ओर से फायरिंग की गई। गोली लगने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं पथराव में एक महिला को चोटें आईं। सूचना पर एसपी जिले भर का फोर्स और पीएसी लेकर गांव पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने गांव में तलाशी अभियान चलाकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।        

कुरावली के गांव सोनई स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर गांव कुम्हरौआ निवासी बानेश्वर सिंह मनौती पूरी होने पर रविवार शाम करीब चार बजे नेजा चढ़ाने जा रहे थे। 

तभी गांव में पंचायत घर के पास गांव निवासी आशुतोष पुत्र ग्रीशचंद्र ट्रक लेकर गांव की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक से नेजा चढ़ाने जा रहे लोग बाल-बाल बच गए। 

चालक की लापरवाही पर बालेश्वर और उनके साथ के लोगों ने ट्रक को रोकने के बाद आशुतोष की पिटाई कर दी। मामले में बानेश्वर ने थाने में तहरीर भी दी। हालांकि ग्रामीणों के बीचबचाव कराने पर मामला रफा-दफा हो गया। 

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बानेश्वर और ग्रीशचंद्र पक्ष में रात को हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगी। 

पथराव के साथ दोनों ओर से करीब सौ राउंड फायरिंग की गई। अचानक गांव में अंधाधुंध गोलियां चलने से लोग घरों में दुबक गए। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। 

पुलिस ने स्थिति संभाली

पुलिस के पहुंचने बाद भी दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में जिले भर का फोर्स और पीएसी गांव पहुंच गई। 

पुलिस फोर्स के आते ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया।  

फायरिंग के दौरान बानेश्वर सिंह पक्ष की रिश्तेदार बेबी देवी (35) निवासी भवानीपुर सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं ग्रीश चंद्र पक्ष के शिवकुमार (30) भी गोली लगने से घायल हो गया। पथराव में श्यामश्री देवी भी घायल हो गईं।  

एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि दो पक्षों में फायरिंग हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed