फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: The search for Rizwan continued in the pond for the third day

मैनपुरी: तीसरे दिन भी तालाब में होती रही रिजवान की तलाश

Mon, 05 Dec 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: The search for Rizwan continued in the pond for the third day
मैनपुरी। पुलिस को देख राजा के ताल में कूदे रिजवान की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने कई चिन्हित जगहों पर तलाश किया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जल्द तलाश को लेकर रविवार को परिजन व लोगों ने आगरा रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था। देर शाम तक युवक की तलाश चल रही थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी निवासी रिजवान शनिवार को गुलाब बाग में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आया था, वहां पुलिस को देखकर उसने राजा के ताल में छलांग लगा दी थी, रिजवान के खिलाफ डकैती कोर्ट से वारंट जारी हुए थे, जिस वजह से वह पुलिस को देखकर भाग गया था। काफी देर तक वह ताल से बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, आखिरकार डूब गया था। तभी पुलिस व पीएसी उसकी तलाश में जुट गई थी। परिजन की ओर से पुलिस पर आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार को परिजन व लोगों ने जल्द ढूंढे जाने की मांग को लेकर आगरा रोड पर जाम भी लगाया था। पुलिस ने जल्द खोजने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। सोमवार को तीसरे दिन भी एसडीआरएफ की टीम राजा के ताल में रिजवान की तलाश करती रही। कुछ चिन्हित स्थानों पर गोताखोर भी उतरे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed