फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav says Soul of backward leaders dies in BJP

Mainpuri: मैनपुरी में बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव- भाजपा में मर जाती है पिछड़े नेताओं की आत्मा

Tue, 03 Jan 2023 03:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 03:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने अवमानना करते हुए निकाय चुनाव कराने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Soul of backward leaders dies in BJP
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साथ में सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार के साथ सोमवार को मैनपुरी आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा में जाने वाले पिछड़े नेताओं की आत्मा मर जाती है। भाजपा केवल पिछड़ों का वोट लेना जानती है, लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा केवल धोखा देती है।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव पत्नी सांसद डिंपल यादव और बेटी टीना यादव के साथ शाम साढ़े चार बजे के करीब पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने अवमानना करते हुए निकाय चुनाव कराने का प्रयास किया। आगे भाजपा सरकार दलितों का भी आरक्षण छीनने का काम करेगी। 

विज्ञापन

पुराने बयान को दोहराया 

उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि सबसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर की नियुक्ति किसे मिली। इसके साथ ही उन्होंने इसी विश्वविद्यालयों में निदेशकों की नियुक्ति पर भी भाजपा सरकार का घेराव किया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि पिछड़ी जाति का मुख्यमंत्री बने। अपने एक पुराने बयान को दोहराते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अपने साथ सौ विधायक ले आएं, हम उन्हें समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान केवल सपा में ही सुरक्षित है। अगर पिछड़ों के साथ खिलवाड़ हुआ तो समाजवादी पार्टी उनकी हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। इस दौरान उनके साथ सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, बेटी अदिति यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed