फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Search was successful on the fifth day, Rizwan's body was found

मैनपुरी: पांचवे दिन तलाश में मिली कामयाबी, रिजवान का शव मिला

Wed, 07 Dec 2022 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Search was successful on the fifth day, Rizwan's body was found
मैनपुरी। मृतक रिजवान फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पुलिस को देख बीते शनिवार को राजा के ताल में कूदा रिजवान का शव बुधवार की सुबह पांचवें दिन मिल गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही थी, शव देखा परिजन में चीख पुकार मच गई, आननफानन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोर्चरी पर सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के आसरा आवास कॉलोनी निवासी गुलजार का 26 वर्षीय पुत्र रिजवान बीते शनिवार को गुलाब बाग रिश्तेदारी में आया था। वहां पुलिस को आता देख वह भागते हुए राजा के ताल में कूद गया था, उसने ताल से बाहर निकलने के काफी प्रयास भी किया लेकिन वह डूब गया था। तभी से राजा के ताल में उसकी तलाश की जा रही थी, एसडीआरएफ की टीम चार दिनों से तलाश में जुटी थी। लेकिन रिजवान का पता नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गोताखोर चिन्हित स्थान में पानी के नीचे उतरे और काफी तलाश की, कुछ देर बाद रिजवान का शव पानी से बाहर आ गया। शव बाहर आने की जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग मौके पर पहुंच गए, इस बीच आननफानन पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, मृतक के पिता से काफी देर तक बातचीत हुई, पिता से बातचीत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

परिजन कर रहे थे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद मृतक रिजवान के पिता ने पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, वहीं साथ आए कुछ लोग भी कार्रवाई होने के बाद ही पोस्टमार्टम की बात कहने लगे। इसके बाद सीओ ने गुलजार से बात की, काफी देर तक बातचीत के बाद वह बगैर किसी कार्रवाई के पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए, पंचायतनामा भरने के बाद पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कराई, पुलिस की मौजूदगी के बीच शव को कब्रिस्तान ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed