{"_id":"5b82c2f542c7924651654d6b","slug":"mainpuri-police-got-fake-information-of-bus-hijack-from-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजैक होने की खबर से छूटे पुलिस के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजैक होने की खबर से छूटे पुलिस के पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी बस के हाईजैक होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। किसी ने करहल थाना पुलिस को सूचना दी कि एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रही बस का सशस्त्र लोगों ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस बस की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ने एक्सप्रेस-वे के सभी चेकपोस्ट, टोल बूथों को अलर्ट कर दिया गया। दो घंटे तक पुलिस बस की तलाश में भटकती रही।
विज्ञापन
बाद में कठफोरी टोल प्लाजा पर पूछताछ में पता चला कि डबल डेकर बस मालिक पर फाइनेंस की रकम बकाया है। इसी कारण फाइनेंस कंपनी के असलहाधारी लोगों ने बस को फिरोजाबाद के सिरसागंज में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन