{"_id":"61827a9a700d046b074bd47c","slug":"mainpuri-police-arrests-three-robbers-who-looted-bike-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: बाइक पर चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट लगाकर करते थे लूट, पुलिस ने तीन बाइक लुटेरे किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: बाइक पर चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट लगाकर करते थे लूट, पुलिस ने तीन बाइक लुटेरे किए गिरफ्तार
Wed, 03 Nov 2021 05:33 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:33 PM IST
सार
महिला से लूट करने वाले बदमाश पकड़े, पुलिस ने तीन बाइक लुटेरे किए गिरफ्तार
विज्ञापन
मैनपुरी: बदमाशों की जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई एक बाइक व अन्य सामान के अलावा तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि 22 अक्तूबर को नगला कोठी निवासी नीरज कुमार बाइक से मध्य प्रदेश जा रहे थे। कूड़ी पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके साथ बाइक और बैग लूट की वारदात अंजाम दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने सर्विलांस सेल प्रभारी जोगेंद्र सिंह व टीम के साथ ढढौंस नहर पटरी के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, नीरज से लूटी गई बाइक व बैग भी बरामद हुआ। लुटेरों ने अपने नाम सनोज जाटव निवासी सहाबगंज मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद, ओसाफ अली उर्फ बादशाह उर्फ कौशल उर्फ आशिक निवासी गांव करतला थाना बागवाला जनपद एटा और प्रवीन उर्फ राम बहादुर निवासी गांव रोहेला थाना एलाऊ बताया। लुटेरों ने कुरावली क्षेत्र में 20 अक्तूबर को एक महिला से जेवर लूट की वारदात अंजाम दी। सनोज पर चार, ओसाफ पर छह और प्रवीन पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लूटी गई बाइक पर चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट लगाकर वारदात अंजाम दे रहे थे। तीनों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा हो रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें
विज्ञापन