फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news tabbebazi incident

Agra News: सड़कों पर टप्पेबाजी का आतंक, दो और महिलाएं बनीं शिकार

Thu, 24 Jul 2025 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news tabbebazi incident
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। हाल ही में दो और महिलाएं इन टप्पेबाजों का शिकार हो गईं, जिनसे शातिर अपराधी उनके जेवर उतरवाकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले दर्ज कर लिए हैं, लेकिन लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहली घटना: ईशन नदी पुल पर हुई वारदातपुरानी बस्ती देवपुरा की निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि 7 जुलाई को वह अपनी बहन मीरा देवी के साथ मायके जसवंत नगर जाने के लिए ईशन नदी पुल पर आई थीं। राधारमन रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने दो अजनबी लोग उनके पास आए और बातों में उलझाकर उन्हें पास की एक गली में ले गए। वहां उन्होंने मुन्नी देवी और उनकी बहन मीरा देवी के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन



दूसरी घटना: घंटाघर चौराहा के पास कपड़े का बंडल देकर ठगा

ऐसी ही एक अन्य घटना मोहल्ला अग्रवाल न्यू बस्ती निवासी रूना देवी के साथ हुई। रूना देवी ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की शाम को वह बाजार करने गई थीं। घंटाघर चौराहा के पास उन्हें दो लोग मिले और बातों में उलझाने लगे। उन्होंने रूना देवी को कपड़े का एक बंडल दिया, और उनकी बातों में आकर रूना देवी ने अपनी अंगूठी, एक पेंडल टॉप्स और मोबाइल गंवा दिया। टप्पेबाजों के जाने के बाद जब उन्हें अपनी सुध आई, तो उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने दर्ज किए मामले, तलाश जारी

दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed