फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS SHOP THEFT

Mainpuri: हार्डवेयर की दुकान में चोरी...रात में तोड़े दुकान के ताले, लाखों का माल ले उड़े

Fri, 31 Jan 2025 12:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

चोर दुकान के पीछे सीढ़ी लगाकर जीने के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखी 20 सबमर्सिबल, दो कैमरे, एक एलसीडी, डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
MAINPURI NEWS SHOP THEFT
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा कस्बा में किठाह मार्ग पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फॉरेंसिक की टीम ने भी दुकान में जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। दुकान स्वामी की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र में किठाह मार्ग पर पर बेवर के गांव पटना टिलुआ निवासी राजवीर सिंह हार्डवेयर की दुकान किए हुए हैं। बुधवार की रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे सीढ़ी लगाकर जीने के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान में रखी 20 सबमर्सिबल, दो कैमरे, एक एलसीडी, डीबीआर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद राजवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है, जल्द ही चोरों को पकड़ कर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed