{"_id":"686ad7b10448f1644806df03","slug":"mainpuri-news-shivpal-yadav-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-140759-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चाहती है विपक्ष को समाप्त करना: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चाहती है विपक्ष को समाप्त करना: शिवपाल
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता शिवपाल सिंह
- फोटो : samvad
मैनपुरी । सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार की देर शाम शहर में आयोजित मुहर्रम के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां ताजियादारों को सम्मानित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासन की मदद से विपक्ष को खत्म करना चाह रही है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता भाजपा के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी ।
सपा नेता ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों को बंद कर भाजपा गरीबों के बच्चों को पढ़ाई से वंचित करना चाहती है । सरकार को चाहिए था कि स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करें और अच्छी पढ़ाई कराएं। इससे की गरीबों के बच्चे अपने गांव में ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। स्कूल मर्ज करने के निर्णय से भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तानाशाही रवैया से हर वर्ग परेशान है। भाजपा बेईमानों की पार्टी है लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रशासन की मदद से हर स्तर पर बेईमानी की लेकिन इसके बाद भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का कार्य किया। प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिली।
पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि सपा जिला स्तर के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे मुहर्रम में शामिल हुए है और कांवड़ में भी शामिल होंगे। इस दौरान कई जिला स्तरीय सपा नेता भी मौजूद रहे।