फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news sahara investers

Agra News: धनराशि वापस लेने को जमा कर रहे फार्म

Wed, 29 Mar 2023 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sahara investers
मैनपुरी। सहारा में निवेश करने वाले जमा की गई धनराशि लेने के लिए निवेश करने वाले कलेक्ट्रेट पर फार्म जमा कर रहे हैं। फार्म जमा करने के लिए कलेक्ट्रेट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कलेक्ट्रेट पर एडीएम कार्यालय के पास एक कक्ष में फार्म जमा करने के लिए दो कर्मचारी बैठाए गए हैं। सहारा में जिले के कई लोगों ने निवेश किया है। समय सीमा बीतने के बाद भी निवेश करने वालों को उनकी जमा की गई धनराशि नहीं मिली है। शासन ने ऐसे लोगों से फार्म जमा कराने के लिए कहा है। फार्म जमा करते समय निवेशकर्ताओं से निवेश की गई धनराशि के संबंध में प्रमाणित अभिलेख जमा कराए जा रहे हैं। जमा की गई धनराशि वापस मिलने की उम्मीद में निवेशकर्ता रोजाना कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर सुबह नौ बजे से ही फार्म जमा करने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। सुबह 11 बजे कक्ष खुलते खुलते सेकड़ों लोग जमा हो जाते हैं। पहले फार्म जमा करने के लिए लाइन में लगे लोगों के बीच मारामारी रहती है। सोमवार को फार्म जमा करने आए अबधेश, संतोष, प्रदीप, अनिल, सुनील का कहना था कि सहरा में उनके हजारों रुपया जमा हैं। समय बीतने के बाद भी जमा किया गया रुपया वापस नहीं हुआ है। सरकार के निर्देश के बाद अब रुपया वापस होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed