फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news railway kakbai underpass waterloadge

Agra News: रेलवे अंडरपास में भरा पानी, 6 गांव के लोगों का आवागमन बाधित

Thu, 19 Jun 2025 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news railway kakbai underpass waterloadge
करहल में बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी।  - फोटो : संवाद
करहल। ककवाई अंडरपास में मंगलवार शाम को हुई बारिश का पानी भर गया। इससे ककवाई सहित आधा दर्जन गांवों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पुरानी है। अंडरपास के निर्माण के बाद से ही यहां पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


कुतबपुर नसीरपुर की प्रधान गुंजन यादव ने बताया कि गांव ककवाई को जाने वाले मार्ग पर स्थित इस रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण ककवाई, नगला कूंड़, हरवाई, नगला परमाई और वनकटिया जैसे गांवों के निवासियों का दैनिक जीवन आवागमन ठप होने से प्रभावित हो गया है। अंडरपास में पानी भरने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। लंबे समय से समाधान की मांग की जा रही है। मगर, कोई स्थायी समाधान नहीं निकल हो पाया है। समाजसेवी विवेक पांडेय ने इस संबंध में रेलमंत्री से भी शिकायत की थी, जिसके बाद रेलवे ने कुछ कार्य भी करवाए थे, लेकिन जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन




उपचुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं ग्रामीण

रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए करहल विधानसभा उपचुनाव 2024 के दौरान मतदान बहिष्कार का भी ऐलान किया था। ग्रामीणों ने अपने गांवों में मतदान न करने के पोस्टर लगा दिए थे। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने वोट डाले थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed